top of page

सुशांत के दोस्तों से हो सकती है पूछताछ: छह महीने से डिप्रेशन में थे


ree

मुंबई. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि सुशांत सिंह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां ले रहे थे। जिस समय सुशांत ने आत्महत्या की, उनके दोस्त घर में उनके साथ थे, जिनसे पूछताछ हो सकती है। तीन डॉक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम करेगी। सुशांत पिछले साल दंगल फेम डायरेक्टर नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में लीड एक्टर थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।

घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था।

8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर ने भी की थी आत्महत्या

पांच दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिशा ने मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद दिशा को बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अक्षय ने कहा- इस घटना से हैरान हूं, नवाजुद्दीन बोले- यकीन नहीं होता

इंडस्ट्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे, भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे। जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता।

ree

महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत। - फाइल फोटो




Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page