top of page

टॉपलैस होकर नशे की हालत में घूम रही थी युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार


ree

एक चौंकाने वाली घटना में कोलकाता के व्यस्त रेड रोड इलाके में एक युवती को बिना ऊपर के कपड़ों के घूमते देखा गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया और पता चला है कि लड़की नशे में थी। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के पद्मपुकुर इलाके की रहने वाली लड़की (नाम की जानकारी नहीं है) को मंगलवार रात को हैरान करने वाली अवस्था में पकड़ा गया। लड़की अपने माता-पिता के साथ शहर की मुख्य सड़क से लगभग 5 किमी दूर रहती है। पुलिस सूत्रों ने कहा, “कल रात वह लड़की अपने एक पुरुष मित्र के साथ थी। कथित तौर पर उसने शराब पी हुई थी। वह टॉपलेस थी और देर रात रेड रोड इलाके में यहां-वहां घूमकर ट्रैफिक को बाधित कर रही थी।” कोलकाता पुलिस कर्मियों को राहगीरों ने इसकी सूचना दी। बाद में एक पुलिस वैन आई और उसने लड़की को हिरासत में ले लिया।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page