'पूरे जिले को नहीं, कोरोना प्रभावित क्षेत्र को ही रखें हॉट स्पॉट'
- anwar hassan

- May 12, 2020
- 1 min read

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वीडियो कांफ्रेंस से संवाद में किसान, मजदूर, प्रवासियों, उद्योगों और लॉकडाउन में आ रही परेशानियों के मुद्दे उठाए। राजे ने रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन के पैमाने पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि झालावाड़ में 6 मरीज हैं, फिर भी उसे रेड जोन में रखा हुआ है। जो क्षेत्र कोरोना प्रभावित हैं, उस क्षेत्र को ही हॉट स्पॉट में रखा जाए, लेकिन पूरे जिले को रेड जोन में रखना न्याय संगत नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोटा स्टोन, हैण्डीक्राफ्ट, लघु उद्योग, एफआरबीएम लिमिट, विदेशों में रह रहे राजस्थानी प्रवासियों को आ रही परेशानी के बारे में भी बताया।
उन्होंने कोरोना के अलावा अन्य रोगियों पर ध्यान देने और किसानों पर लगाए जा रहे अतिरिक्त टैक्स को तुरंत वापस लेने की भी मांग की। राजे ने संवाद में कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय आईटी सेटअप विकसित किया गया था, उसका बेहतर उपयोग किया जा रहा है। राजे ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कहा कि इससे गरीब लोगों को लाभ होता था।























































































Comments