वेदांता समूह ने राजस्थान मुख्यमंत्री कोष में दिया 10 करोड़ राशि का योगदान
- anwar hassan

- May 7, 2020
- 1 min read

उदयपुर। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार की मदद करने के लिए सभी क्षेत्रों से जुड़े लोग और संगठन आगे आ रहे हैं। इस अभियान में वेदांता समूह की राजस्थान स्थित दो कंपनियों, हिंदुस्तान जिंक और केयर्न ऑयल और गैस ने राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह योगदान उस लगभग 8 करोड़ की राशि के अतिरिक्त है, जो दोनों कंपनियां अपने परिचालन क्षेत्रों में सामुदायिक प्रयासों के दौरान खर्च कर कर रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान राज्य को समर्थन देने के लिए वेदांत समूह के प्रयासों की प्रशंसा की है। बाड़मेर और उदयपुर में संचालित इन दोनों कंपनियों ने इस अवधि में न्यूनतम कार्मिकों और कड़े स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ, इस चुनौतीपूर्ण समय में समय में केवल सुरक्षित उत्पादन पर ध्यान देने के साथ संचालन जारी रखा है। इसके अलावा, वे स्थानीय लोगों और समुदायों की मदद करने के लिए जागरूकता फैलाने और सीएसआर कार्यों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन के प्रयासों में भागीदारी निभा रहे हैं। वेदांता लिमिटेड के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा, कोरोनोवायरस महामारी से लडऩे के लिए सामूहिक प्रयास करने का समय है ताकि हम एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकें। वेदांता का राजस्थान के साथ एक लंबा और फलदायी संबंध रहा है। राजस्थान के लोगों और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। हम इस महामारी से लडऩे और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने में राज्य और जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।























































































Comments