विकास की मौत पर भड़की पत्नी, बोली- मैं भी उठाऊंगी बंदूक
- anwar hassan

- Jul 11, 2020
- 1 min read

कानपुर के सचेंडी में एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था। दुबे के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी रिचा ने मीडिया कर्मियों से काफी नाराजगी से बात की। उसने एक सवाल पर कहा "हां, हां, हां, विकास ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था। रिचा ने दुबे का अंतिम संस्कार कवर करने आए मीडिया कर्मियों पर गुस्सा उतारा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा। उसने दुबे की मुठभेड़ में मौत के लिए मीडिया को जिम्मेदार बताया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने सबको सबक सिखाने और जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने की भी बात कही।
इससे पहले विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम हाउस से विकास का शव लेने के लिए पहुंचे। यह वही दिनेश है जिसे पुलिस ने पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के फौरन बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।























































































Comments