कोटा के कई भागों में 22 व 23 जुलाई को जल आपूर्ति बंद रहेगी
- Rajesh Jain
- Jul 20, 2020
- 1 min read
Updated: Jul 21, 2020

कोटा 21 जुलाई। अकेलगढ़ फिल्टर प्लान्ट से शहर के मध्य क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली 1000 एम.एम. व्यास की डी.आई. पाईप लाईन को आर.पी.एस. पम्प हाऊस पर जोडने वाली 1100 एम.एम. पी.एस.सी.सी. पाईप लाईन से मिलान कार्य 22 जुलाई को किया जाएगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहन लाल मीणा ने बताया कि इस कारण 22 जुलाई को सवेरे 10.00 बजे से 23 जुलाई को सायं 6.00 बजे तक शोपिंग सेन्टर, छावनी-रामचन्द्रपुरा, कोटड़ी-गोवर्धनपुरा, बल्लभबाड़ी, बल्लभ नगर, गुमानपुरा, गायत्री विहार, बजरंग नगर, कैथूनीपोल, गुमानपुरा, जवाहर नगर, शक्ति नगर, प्रताप नगर, शास्त्री नगर, सी.ए.डी. कॉलोनी एवं आस-पास का क्षेत्र, साजीदेहड़ा, आर.पी.एस. कॉलोनी, बंजारा बस्ती आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने इन क्षेत्रों के जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक मात्रा में जल संग्रह करके रखें।
Comments