top of page

जानकार ने महिला से हड़पे एक करोड़, शिकायत पर मामला दर्ज


ree

ऊना। ऊना में एक महिला ने जानकर व्यक्ति पर ब्लैकमेल करके एक करोड़ रुपए तथा गहने हड़पने के आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाना सदर ऊना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी अनुसार रक्कड़ कालोनी की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि रक्कड़ कालोनी का ही एक व्यक्ति इसके पास कमेटियां डालता था और इसने करीब चार लाख रुपए की सात कमेटियां डाली हुई थीं। जिसकी सारी रकम इसे वापिस भी कर दी गई। एक दिन उक्त व्यक्ति रात को करीब 11 बजे हमारे घर आया और हमें धमकाने लगा। इसी दौरान इसने डायरी में रखे हुए चैक निकालें और इसे अपने साथ लेकर चला गया।जिसके बाद इस व्यक्ति ने ब्लैकमेल करके मुझसे करीब एक करोड़ रुपए कैश, गहने व सोना ले लिए।


डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page