top of page

अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे

:

ree

 बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे।  बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। ऐसे में अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया। ट्वीट में बिग बी ने लिखा कि अब ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे।

ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाई रणधीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ अस्पताल में हैं। ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने की  खबर की पुष्टि  भाई रणधीर कपूर ने की थी।  रणधीर कपूर ने बताया थाकि, " ऋषि कपूर अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत है, इसलिए उन्हें अस्पताल लाए हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।"

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page