आंगन में बंधे बछड़े को खींच ले गया पैंथर, 10 फीट दूर सो रही वृद्धा की अटकी सांस
- anwar hassan

- Apr 27, 2020
- 1 min read

मोड़कस्टेशन। क्षेत्र में मुकन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में चार बाघों को छोडऩे के बाद से रिजर्व तो आबाद हो गया, लेकिन रिजर्व में बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीण संकट में हैं। रिजर्व के घाटी गांव में देर रात खेत पर बने मकान के आंगन से एक पैंथर वहां बंधे बछड़े को उठाकर ले गया। गनीमत रही कि दस फीट दूर सो रही वृद्धा को उसने छुआ तक नहीं।जानकारीके अनुसार पर सोमवार रात रूपकँवर पत्नी भीमसिंह आंगन में सो रही थी व दस फीट दूर बछड़ा बंधा हुआ था। रात साढ़े ग्यारह बजे करीब यह घटना हुई। वृद्धा के मुताबिक बछड़े को बाघ ले गया। जबकि रिजर्व के अधिकारियों ने बाघ बताया है। बाघ को देख वृद्धा की सांस हलक में अटक गई। जैसे-तैसे शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आए तब तक बाघ बछड़े को ले जा चुका था। बाद में सूचना पर रिजर्व के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। रविवार को भी बाघ ने गाय का शिकार किया था। बाघ के लगातार गांव के आसपास मुवमेंट से ग्रामीण दहशत में हैं।























































































Comments