top of page

आंधी तूफान में दीवार गिरने से दो की मौत


ree

सवाई, माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा पहुंचे कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी। आंधी एवं तेज हवा के कारण मकानों की दीवार गिरने से घायल हुए लोगों के पूछे हाल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा में पहुंचकर उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी तपेंद्र कुमार से उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दीवार गिरने से दो जनों की हुई है मृत्यु ,5 को किया गया है रेफर। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घायलों के समुचित उपचार के संबंध में निर्देश दिए।साथ ही आंधी एवं तूफान से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। अलग-अलग स्थानों पर लगभग दो दर्जन लोग हुए हैं घायल, पशुधन एवं सामान का भी हुआ है नुकसान।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page