एक दिन में ही कोटा में आए 22 नए कोरोना पॉजिटिव अब तक कोरोना पॉजिटिव केस 144 हो गए हैं
- anwar hassan

- Apr 25, 2020
- 1 min read

कोटा। कोटा जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 22 पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह अब तक कोरोना पॉजिटिव रोगी 144 हो गए हैं। कोटा जिले में चार हजार से ज्यादा लोगों की जांच के बाद ये केस सामने आए हैं। सुखद बाद यह है कि इनमें से 60 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य की बात करें तो जयपुर और जोधपुर के बाद कोटा में कोरोना से सबसे ज्यादा रोगी हैं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और नियंत्रक डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव रोगियों में 13 श्रमिक सुकेत की एक निर्माण कंपनी से जुड़े हैं। जिनकी आयु 23 वर्ष से 51 वर्ष के बीच है। दो नगर निगम, कोटा के सफाई कर्मचारी हैं। जिनकी आयु 35 वर्ष और 37 वर्ष है। इसके अलावा 32 वर्षीय एक पुरुष निवासी सुभाष नगर, 60 वर्षीय महिला निवासी शिवपुरा, 26 वर्षीय पुरुष निवासी टिपटा, 44 वर्षीय पुरुष निवासी सीमल्या टोल नाका, 25 वर्षीय पुरुष निवासी पीपल्दाखुर्द, इटावा, 60 वर्षीय पुरुष निवासी अनन्तपुरा और 49 वर्षीय महिला निवासी भीमगंजमंडी शामिल है।























































































Comments