top of page

एक साथ 23 नेगेटिव मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, अब तक 38 जने पहुंच गए घर


ree

कोटा। कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को एक राहत भरी अच्छी खबर भी आई है। कोविडेड नए अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों की बुधवार को एक साथ छुट्टी की गई। अस्पताल से जैसे ही मरीजों की छुट्टी हुई चिकित्सकों ने इस महामारी की जंग से जीत की विक्ट्री साइन कर मरीजों का उत्साहवर्धन किया। छुट्टी के समय मरीजों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। इसमें चिकित्सकों की मेहनत रंग लाई। यह पहला अवसर है जब कोटा में पहली बार एक साथ 23 मरीजों की छुट्टी की गई। यह सभी लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। इस अवसर पर नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर सुशील, फिजिशियन डॉ. एस जैलिया, डॉ. आरपी मीणा, डॉ. निलेश जैन व अन्य स्टॉफ ने विक्ट्री साइन बनाकर छुट्टी होने पर घर जाने वाले मरीजों का उत्साह वर्धन किया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 3 चरणों में अब तक कुल 38 मरीजों की छुट्टी की गई और घर पर ही 14 दिन और क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई। इसमें 13 चन्द्रघटा, 3 तेलघर, 2 मकबरा, 1 पाटनपोल, 1 लाडपुरा,1 घंटाघर, 2 झालावाड़ के मरीज शामिल हैं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page