ऐसे हारेगा कोरोना ?
- Sanyam jain
- Jun 13, 2020
- 1 min read

इंदौर.कोरोना के मामले में शहर हॉट स्पॉट बना हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दलों के आयोजन जानलेवा साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के ऐसे ही दो आयोजन सामने आए। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कंटेनमेंट एरिया कमला नेहरू नगर में राशन वितरण किया। वहीं कांग्रेस नेता सरकार बर्खास्त करने का ज्ञापन देने कलेक्टोरेट पहुंचे।
Comments