कोटा से विभिन्न प्रदेशों के छात्र घरों पर रवाना 13000 छात्र अभी भी बाकी
- pradeep jain

- May 3, 2020
- 2 min read

कोटा से झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, त्रिपुरा और केरल रवाना हुए स्टूडेंट्स, बिहार के लिए भी खुले द्वार
रंग लाए जिला प्रशासन व एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्रयास, बिहार स्टूडेंट्स के लिए आई खुशखबरी
झारखंड के धनबाद के लिए कोटा के प्लेटफार्म नम्बर 1 से 955 स्टूडेंट्स को लेकर रवाना हुई खुशियों की ट्रेन
बिहार के स्टूडेंट्स की रवानगी आज से, पहले दिन बेगुसराय व गया के स्टूडेंट्स जाएंगे
कोटा से दिल्ली के लिए 29 बसों से 543 स्टूडेंट्स, त्रिपुरा के लिए 10 बसों में 236, केरल के लिए एक बस में 27 तथा ओडिशा के लिए 11 बसों से 260 स्टूडेंट्स रवाना
कोटा. लॉकडाउन के दौरान कोटा में फंसे कोचिंग स्टूडेंट्स की घर वापसी का दौर जारी है। बसों के साथ अब ट्रेन से भी स्टूडेंट्स की सकुशल रवानगी होने लगी है। राजस्थान सरकार का सहयोग, कोटा जिला प्रशासन के प्रयास और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का साथ लगातार रिकॉर्ड कायम करने की ओर अग्रसर है। इस क्रम में शनिवार को बसों के जरिए दिल्ली, ओडिशा, त्रिपुरा और केरल के लिए एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स रवाना हुए। इसमें दिल्ली के लिए 29 बसों से 543 स्टूडेंट्स, 10 बसों में त्रिपुरा के लिए 236, केरल के लिए एक बस में 27 तथा ओडिशा के विभिन्न प्रांतों के लिए 11 बसों से 260 स्टूडेंट्स शामिल थे। इसके साथ ही रात 9.30 बजे झारखंड़ के लिए दूसरे दिन बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडेरमा, दुमका, देवघर, जामतारा, गोडा, साहेबगंज, पाकुर के लिए भी सिंगल ट्रिप माइग्रेंट स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिसमें 955 स्टूडेंट्स सवार थे। वहीं कई दिनों से घर जाने के इंतजार में बिहार के स्टूडेंट्स के लिए भी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्रयासों से राह सुलभ हो गई है। देशभर में अपनी मांग रख चुके विद्यार्थियों की प्रार्थना के बाद अब बिहार सरकार ने द्वार खोल दिए हैं। अब 3 से 6 मई के बीच ट्रेन से बिहार स्टूडेंट्स को रवाना किया जाएगा। 3 मई रविवार से इसकी शुरुआत बेगुसराय और गया स्टेशन के लिए की जाएगी। बेगुसराय के लिए सुबह 10.30 बजे तथा गया के लिए रात 9 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नम्बर 1 से रवाना होगी। पहली ट्रेन सुबह 10.30 बजे बंका, बेगुसराय, भागलपुर, जमुई, खगरिया, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा के स्टूडेंट्स को लेकर जाएगी। इसके बाद दूसरी ट्रेन रात 9 बजे अरवाल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा के लिए प्लेटफार्म नम्बर-1 से रवाना होगी ट्रेन। कोटा में बिहार के करीब 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें 4 दिन में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
*संयुक्त प्रयासों से ही संभव : नवीन माहेश्वरी*
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने कहा कि कोटा से देश के हर क्षेत्र में स्टूडेंट्स को घर पहुंचाना संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो सका है। केन्द्र सरकार के साथ-साथ राजस्थान सरकार, कोटा जिला प्रशासन और अन्य राज्यों ने भी इसमें साथ दिया। यही कारण है कि आज सभी स्टूडेंट्स अपने-अपने घर जा पा रहे हैं। सकुशल रवाना हो रहे हैं। हम हर विद्यार्थी के साथ है।
’कोटा में अभी भी 13 हजार स्टूडेंट्स’
कोटा से अब तक करीब 28 हजार स्टूडेंट्स रवाना हो चुके हैं। यहां से उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, आसाम, गुजरात, राजस्थान, दमन-दीव, दादर-नागर हवेली, जम्मू कश्मीर, लेह-लेद्याख, पंजाब, छत्तीसगढ, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के लिए स्टूडेंट्स रवाना हो चुके हैं। इसके बाद भी बिहार व पूर्वोत्तर के स्टूडेंट्स कोटा में हैं। इनमें करीब 10 से 12 हजार बिहार से हैं।























































































Comments