कोरोना के मामलों में देश में रिकॉर्ड उछाला
- pradeep jain

- May 3, 2020
- 1 min read

: देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या में दो दिन में लगातार दूसरी बार 2200 से ज्यादा का उछाल आया है। इसी के साथ अब भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 39,699 पहुंच गई है। शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच 24 घंटे में देश में संक्रमण के 2293 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, शनिवार से रविवार तक भी देश में करीब इतने ही मामले फिर रिकॉर्ड हुए हैं। शनिवार सुबह तक देश में पीड़ितों की संख्या 37 हजार 300 से कुछ ही ज्यादा थी। लेकिन रविवार सुबह तक यह 39 हजार 699 तक पहुंच गई। इसी के साथ देश में मृतकों की संख्या भी 1300 के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े देश में कोरोनावायरस का डेटा जुटा रही वेबसाइट Covid19india.org के तहत हैं।
दूसरी तरफ संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात और महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जहां, महाराष्ट्र में 24 घंटे में 790 नए केस सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या 12 हजार के पार चली गई, वहीं गुजरात में भी अब 5000 से ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित हैं। तीसरा नंबर दिल्ली का है, जहां एक दिन में 384 केस आने के बाद कोरोना प्रभावितों का आंकड़ा 4 हजार के पार चला गया।























































































Comments