top of page

कोरोना ने भारत में एक डॉक्टर को शिकार बनाया


ree

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। देश में इसके संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में इसके चलते एक डॉक्टर की मौत हो गई है। वहीं शहर में कई डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हैं। इस बात की पुष्टि जिले के सीएमएचओ ने की है। इसके साथ ही इंदौर में मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत इंदौर में हुई हैं।

62 वर्षीय जनरल फिजिशियन डॉ शत्रुघ्न पंजवानी को चार दिन पहले कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से डॉक्टर की मौत का यह भारत में पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि डॉ शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में चल रहा था। उसके बाद सीएचएल और फिर उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, आज सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पंचवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page