top of page

कोरोनावायरस / भारत 11वां देश, जहां 83 हजार से ज्यादा केस

भारत 11वां देश, जहां 83 हजार से ज्यादा केस; चीन में इतने मामले होने में 137 दिन लगे, जबकि भारत ने यह आंकड़ा 107 दिन में छू लिया

ree


भारत में शुक्रवार को कोरोनावायरस के मामले चीन से ज्यादा गए हैं। चीन में जहां 82 हजार 933मामले हैं, वहीं भारत में यह आंकड़ा 83 हजार को पार कर गया है। इसके साथ भारत कोरोना के केस में चीन से आगे निकलने वाला दुनिया का ग्यारहवांदेश बन गया है। स्पेन, रूस, यूके, इटली, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, तुर्की और ईरान में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। वहीं, अमेरिका में यह संख्या 14 लाख के पार हो गई है।


चीन में कोरोना का पहला केस 31 दिसंबर को आया था। देश में15 मई तक82 हजार 933 संक्रमितों की संख्या पहुंचने में करीब चार महीने (137 दिन) लगे। भारत में संक्रमण चीन के मुकाबले तेजी से बढ़ा। यहां कोराना का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था। इस लिहाज से संक्रमण के मामले में चीन से आगे निकलने में हमारे देश को 107 दिन लगे। ऐसा कहा जाता है कि चीन में 17 नवंबर को पहला मरीज मिला था। एक महीने तक इस बीमारी का पता नहीं चला।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page