कोरोना संक्रमितों की संख्या में 1 दिन में सबसे बड़ा उछाल 2200 दर्ज
- pradeep jain

- May 2, 2020
- 2 min read

: देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल आया है। शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 2200 मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार सुबह तक देश में पीड़ितों की संख्या 35 हजार से कुछ ही ज्यादा थी। लेकिन शनिवार सुबह तक यह 37 हजार 262 तक पहुंच गई। इसी के साथ देश में मृतकों की संख्या भी 1200 के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े देश में कोरोनावायरस मामलों की निगरानी कर रही वेबसाइट Covid19india.org के अनुसार हैं।
देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में करीब 1 हजार केस दर्ज हुए हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या 11 हजार 506 हो गई है। वहीं 485 मरीजों की संक्रमण से जान चली गई है। प्रभावित राज्यों में दूसरा नंबर गुजरात का है, जहां अब तक 4721 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 236 की जान गई है। दिल्ली में 3738 केस हैं और 61 लोगों की जान गई है।
देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो रहा था। जिसे 14 दिन बढ़ा दिया गया है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की है। इस दौरान बताया गया है कि रेड जोन में बड़ी संख्या में अन्य गतिविधियों की अनुमति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक और निर्माण गतिविधियाँ, जिनमें मनरेगा कार्य, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ और ईंट-भट्टे शामिल हैं, इनको अनुमति दी गई है।
इसके अलावा ऑरेंज ज़ोन में व्यक्तियों और वाहनों के अंतर-जिला आवागमन को केवल कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी। चौपहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम 2 यात्री होंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक 'ऑरेंज जोन में टैक्सियों और कैब एग्रीगेटरों को केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्रियों के साथ अनुमति दी जाएगी'।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 25,007 एक्टिव केस हैं, जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। गुरुवार शाम से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 27, गुजरात में 17, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और दिल्ली में तीन लोगों की मौत हुई है।























































































Comments