top of page

कोरोना संक्रमण से 9 राज्यों में मंगलवार को 53 लोगों की जान गई


ree

नई दिली। कोरोना संक्रमण से देश में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 53 मौतें हुईं। यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और गुजरात में 19-19 मौतें हुई हैं। मध्यप्रदेश में चार लोगों ने दम तोड़ा। इसी तरह, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन लोगों की जान गई। आंध्रप्रदेश में दो, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में एक-एक मरीज ने आखिरी सांस ली। इस तरह अब तक 650 लोगों की जान जा चुकी है।

इससे पहले देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 19 अप्रैल को 40 और 12 अप्रैल को 39 लोगों ने दम तोड़ा था।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page