top of page

कोरोना संकट के कारण मुख्यमंत्री नहीं मनाएंगे जन्मदिन


ree

जयपुर, 02 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण तीन मई रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।  गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने उन्हें हमेशा ही भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है। यही उनकी पूंजी है। संकट की घड़ी में वे स्वयं एवं पूरी राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की जंग जीतने के लिए प्रदेश की जनता ने जिस धैर्य, आत्मानुशासन, संकल्प एवं त्याग का परिचय दिया है, आगे भी वे इसी भावना के साथ लॉकडाउन के तीसरे चरण की पालना करें ताकि हम सफलता के साथ इस चुनौती से निपट सकें।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि पीडि़त मानवता की सेवा के लिए जिस तरह लोगों ने आगे बढ़कर राज्य सरकार का सहयोग किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता साधुवाद की पात्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि इस वैश्विक आपदा से निपटने में आगे भी सभी वर्गों का सहयोग यूंही मिलता रहेगा।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page