top of page

कोरोना से देश में 16 दिन में 18 मौतें / आज सबसे ज्यादा 5 संक्रमितों ने दम तोड़ा



ree

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का संक्रमण 26 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 650 पार कर गया। 16 दिन में 17 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में 65 साल की महिला की मौत हुई। गुजरात के भावनगर में भी 70 साल के बुजुर्ग और राजस्थान के भीलवाड़ा में एक मरीज की जान गई। साथ ही कर्नाटक में भी एक 75 साल की महिला की मौत हो गई। मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर के सुधाकर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के मदुरै में (54 साल), मध्य प्रदेश के उज्जैन में (65 साल) और गुजरात के अहमदाबाद में (85 साल) तीन लोगों की जान गई थी। अहमदाबाद की महिला कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटी थी।

ree

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page