top of page

कोरोना से बचने के लिए अब 'हाथ धोना' याद दिलायेगा ऐप


ree

जयपुर,15 अप्रैल। वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाने के लिए मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर (एमयूजे) के छात्रों ने एक अनूठा मोबाइल ऐप 'वॉश योर हैंड्स' बनाया है।  यह ऐप निर्धारित समय पर (प्रत्येक एक घंटे में अथवा इससे अधिक) में यूजर को हाथ धोने का रिमाइंडर देता है और संदेश देता है कि आपके परिवार की सुरक्षा में केवल 20 सेकण्ड्स लगते हैं। यह ऐप यूजर लोकेशन को ध्यान में रखते हुए जब वह बाहर से घर में आता हैं तो भी उसको हाथ धोने के लिए याद दिलाता है। मनोरंजन के लिए इसमें दिलचस्प कोरोना गेम भी है। इसमें भारत में कोरोना की स्थिति का लाइव अपडेट और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों भी देखे जा सकते हैं। विद्यार्थियों का यह अनूठा प्रयोग बहुत पसंद किया जा रहा है।  एमयूजे के प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. एनएन शर्मा ने जानकारी दी कि यह ऐप ऐसे समय में बनाया गया है जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, अनेक देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशानुसार लोग बार-बार हाथ धोने को ट्रैक नहीं कर पाते। यह ऐप इस समस्या से निपटनें में सहायक होगा। अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए और समय का सदुपयोग करते हुए सुशांत मेहता, प्रतीक जैन, अतीक, क्षितिज और सागरिका नें विश्वविद्यालय के नवोन्मेष निदेशक प्रो विजयपाल सिंह ढाका के मार्गदर्शन में यह ऐप बनाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मणिपाल विश्वविद्यालय ने हर्बल सेनिटाइजर बनाने में भी सफलता अर्जित की थी।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page