top of page

कोरोना समर्पित अस्पताल में गूंजी किलकारी


ree

कोटा। मेडिकल कॉलेज के नवीन अस्पताल में बुधवार तड़के कोरोना संक्रमित एक महिला के प्रसव हुआ। चिकित्सकों के अनुसार, मां व नवजात बेटा दोनों सकुशल है। मेडिकल कॉलेज के नवीन अस्पताल को कोरोना समर्पित अस्पताल बनाया गया है।जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा ने बताया कि शहर में कोरोना के हॉट स्पॉट बने चन्द्रघटा से एक गर्भवती महिला 20 अप्रेल को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। उसकी कोरोना जांच कराई गई। रात को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। उसके बाद उस महिला को मेडिकल कॉलेज के नवीन अस्पताल में भेज दिया। यहां के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. पाटीदार ने बताया कि तड़के पांच बजे महिला का ऑपरेशन किया गया। वहां उसने पुत्र को जन्म दिया। मां और शिशु दोनों सकुशल है। दोनों को फिलहाल अलग रखा गया है। श्शिु की भी कोरोना जांच की जाएगी। गर्भवती महिला के सम्पर्क में आने वाले करीब रेजीडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कार्मिकों को करीब 20 जनों को क्वारंटाइन कर दिया। महिला के पति व उनके अन्य सदस्यों को भी नए अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया। उसके बाद पूरे अस्पताल को हाइपोक्लोराइड स्प्रे का छिड़काव किया गया।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page