गरीबों को प्रतिमाह 5 किलो राशन मुफ्त मिलेगा , सरकार की घोषणा
- pradeep jain

- Apr 14, 2020
- 1 min read

नई दिल्ली।
लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने कहा है कि गरीबों को तीन महीने तक 5 किलो राशन फ्री मिलेगा। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की तरफ से राशन की आपूर्ति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक लोगों की 5 हजार शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। देश में कोरोना का संकट लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 10,363 हो गए हैं। इनमें 8988 एक्टिव केस हैं और 1035 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 339 हुआ। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1211 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है।























































































Comments