गर्म दूध में गिरने से झुलसी बालिका ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
- anwar hassan

- Apr 20, 2020
- 1 min read

कोटा। दीगोद थाना क्षेत्र के निमोदा गांंव में नाना के यहां घर में खेलते समय 5 वर्षीय बालिका गर्म दूध में गिरने से बुरी तरह झुलस गई। जिसने रविवार सुबह अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दीगोद थाना पुलिस ने बताया कि तनीषा उफऱ् तनु (5) पुत्री विजय केवट निवासी निमोदा हरिजी 14 अप्रैैल को अपने नाना गोपालसिंह के घर पर खेल रही थी। खेलते समय गर्म दूध में गिरने से बालिका बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंंचे। यह ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। रविवार सुबह बच्ची ने उपचार के दौरान बर्न वार्ड में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीडि़त परिजनोंं की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।























































































Comments