top of page

जोधपुर आर्मी एरिया में जवान ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या


ree

जोधपुर । रातानाडा स्थित शिकारगढ़ आर्मी एरिया में रहने आर्मी नायक ने सर्विस रिवाल्वर से अपने मुंह के निचले हिस्से पर गोली चलाई जिससे वह वहीं पर ढेर हो गया। आर्मी कैंप के जवानों ने उसे मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया, मगर उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद रातानाडा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मेजर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाया।  मूलत: उड़ीसा के आमूरिया पटाना निंबापड़ा पुरी निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार साहू जोधपुर में तैनात थे। वह आर्मी एरिया शिकारगढ़ में एयर डिफेंस रेजीमेंट में रहते थे। रविवार को अपने क्वार्टर में सर्विस राइफल से खुद के मुंह के निचले हिस्से में गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस को सुबह सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। वह आर्मी में नायक पद पर कार्यरत था। यहां पर अकेला ही रहता था। परिवार के लोग उड़ीसा में रहते है। आर्मी मेजर रोहिन सिंह की तरफ से रातानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page