top of page

ताजनगरी आगरा में कोरोना से पहली मौत, वृद्ध महिला ने दम तोड़ा


ree

आगरा। कोरोना वायरस का कहर ताजनगरी में भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। वैसे यह महिला पहले ही अस्थमा से भी पीड़ित थी। जिसका पौत्र विदेश से लौट कर आया था।

आगरा के कमला नगर निवासी 76 वर्षीय महिला को अस्थमा के इलाज के लिए 10 दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान कोरोना वायरस होने का शक होने पर उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भेज दिया गया था। जांच के लिए सैम्पल भेजे गये तो रिपोर्ट में महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद भी महिला का उपचार चल रहा था लेकिन बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गयी।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page