top of page

तैयार है 20 रुपये का सिक्का, लॉकडाउन खत्म होते ही होगा उपलब्ध


ree

बीकानेर, 18 अप्रैल (हि.स.)। वर्तमान मे देश में प्रचलित सिक्को की दुनियां में अब एक नया सिक्का जुडऩे जा रहा है और  यह नया सिक्का 20 रुपये मूल्यवर्ग का होगा। लॉकडाउन खत्म होते ही यह नया 20 रुपये का सिक्का देश भर के बाजारों में प्रचलन के लिए उपलब्ध हो जाएगा।  सिक्कों और करेंसी नोटों के संग्रहकर्ता राजस्थान में बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार भारत में 20 रुपये का सिक्का पहली बार प्रचलन में आ रहा है इससे पहले प्रचलित सिक्को में अधिकतम मूल्य 10 रुपये तक का था। यह 20 रुपये का सिक्का देश के लिए सिक्कों का निर्माण करने वाली भारत सरकार की चारो टकसालों मुंबई, कोलकाता, नोएडा तथा हैदराबाद में बनकर तैयार है। सुधीर के अनुसार यह 20 रुपये का नया सिक्का करीब 8.54 ग्राम वजन का है जिसके 12 कोने है तथा सिक्के का बाहरी व्यास (डायमीटर) 27 मिलीमीटर का है। सिक्के की बाहरी डिस्क 65 प्रतिशत तांबा, 15 प्रतिशत जस्ता, 20 प्रतिशत निकल की बनी है, जबकी अंदरूनी गोलाकार हिस्सा 75 प्रतिशत तांबा, 20 प्रतिशत जस्ता और 5 प्रतिशत निकल से बना है। सिक्के के मुख्य भाग पर देश की कृषि प्रधानता को दर्शानें वाले अनाज का डिजाइन है जिसके साथ ही 20 रुपए हिन्दी और अंग्रेजी में लिखे होंगे। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे सत्यमेव जयते लिखा है एवं अशोक स्तंभ के दाईं ओर हिंदी में 'भारतÓ और बाईं ओर अंग्रेजी में 'इंडियाÓ लिखा है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page