तबियत बिगडऩे से दो महिलाओं की मौत होने पर करवाया कोरोना टेस्ट
- anwar hassan

- Apr 20, 2020
- 1 min read

कोटा। शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को दो महिलाओं की तबियत बिगडऩे से उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों में महिलाओं को संदिग्ध मानते हुए उनकी कोरोना जांच करवाई है। फि़लहाल महिलाओ के शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आरके पुरम थाना पुलिस ने बताया कि ओपन यूनिवर्सिटी क्वार्टर नंबर क्च12 में रहने वाली महिला रेनू (36) पत्नी चंद्र प्रकाश माथुर कि देर रात को घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई परिजनों को जानकारी लगने पर वह महिला को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे या ड्यूटी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शूट करवाया है। डॉक्टरों में महिला को संदिग्ध मानते हुए मेडिकल कॉलेज में जांच के सेम्पल भेजे हे। अस्थमा मरीज बुजुर्ग महिला की मौत कोरोना टेस्ट करवाया गया। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर तृतीय अफॉर्डेबल योजना निवासी कमला बाई (72) पत्नी भेरूलाल लुहार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर एमबीएस अस्पताल लाया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने महिला को संदिग्ध मानते हुए उसकी कोरोना टेस्ट करवाया है परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला अस्थमा की बारिश थी। जिसके चलते देर रात को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और अस्पताल में लाने के बाद उसे मर्त घोषित कर दिया। फिलहाल दोनों महिला की कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिलाओं का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।























































































Comments