तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने नया ऑडियो जारी किया, लोगों से घरों में रहने और सरकार का साथ देन
- anwar hassan

- Apr 2, 2020
- 1 min read

नई दिल्ली। तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने गुरुवार को अपने समर्थकों के लिए नया ऑडियो जारी किया। इसमें वह दिल्ली में ही सेल्फ क्वारैंटाइन होने का दावा कर रहा है। मौलाना साद इस ऑडियो में कह रहा है, ‘‘मैं दिल्ली में डॉक्टरों की सलाह पर क्वारैंटाइन हूं। जमात के सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि वे देश में जहां कहीं भी हो कानून का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। सरकार के निर्देशों का पालन करें और कहीं पर एकसाथ एकत्रित ना हों।’’ मौलाना साद को दिल्ली पुलिस तलाश रही है। उसने लॉकडाउन के बावजूद दक्षिण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मरकज में करीब 5 हजार लोगों को इकट्ठा किया था। उस पर जमात के सदस्यों को कोरोनावायरस के बारे में गुमराह करने का भी आरोप है।























































































Comments