top of page

देश में कोरोना से 1154 मौतें / एक दिन में रिकॉर्ड 73 लोगों की जान गई


ree

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या गुरुवार को 1154 हो गई। एक दिन में रिकॉर्ड 73 संक्रमितों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है। इसके पहले 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 71 मरीजों की मौत हुई थी। गुरुवार को हुई मौतों में 27 महाराष्ट्र से थे। राज्य में अब तक 459 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में 17 संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा 200 पार कर गया। गुजरात में अब तक 214 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 149 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुई हैं।

उधर, पश्चिम बंगाल में भी 11 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 3, दिल्ली में 3, तेलंगाना में 2, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश में 1-1 मौतें हुईं। इसके पहले बुधवार को संक्रमण के चलते 69 लोगों की मौतें हुईं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page