धनबाद के लिए विशेष ट्रेन आज , विभिन्न शहरों के लिए बसें
- pradeep jain

- May 2, 2020
- 1 min read

कोटा देश न्यूज़
करियर सिटी कोटा से विद्यार्थियों के घर रवानगी का दौर जारी है। शुक्रवार को झारखंड के रांची जोन के विद्यार्थियों के लिए विशेष ट्रेन संचालित की गई जिससे 942 विद्यार्थी घरों के लिए रवाना हुए। अब शनिवार रात रांची के धनबाद जोन के लिए रात्रि 9 बजे विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन से बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, देवगढ़, जामतारा, गोड्डा, साहिबगंज एवं पाकुड़ जिलों के विद्यार्थी जा सकेंगे।
इसी क्रम में एलन करियर इंस्टीट्यूट के विभिन्न कैंपसों से देश के अलग-अलग शहरों के लिए बसें रवाना होगी।
दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए 40 बसें कोटा पहुंच चुकी है जो कि शनिवार शाम 4:00 और 6:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
इसके अलावा त्रिपुरा के लिए भी स्टूडेंट्स और पैरंट्स के आग्रह पर एलन द्वारा 10 बसों की व्यवस्था की है। लंबी दूरी की सभी बसें पूर्णतया एसी एवं स्लीपर कोच हैं।
इसी प्रकार केरला एवं उड़ीसा के विभिन्न शहरों के लिए भी बसे रवाना होगी। अरुणाचल प्रदेश के लिए आज सुबह रवाना हुई बसें।























































































Comments