पाकिस्तान ने एक बार फिर सुंदरबनी सेक्टर में की गोलाबारी, 6 भारतीय जवान घायल
- anwar hassan

- Apr 3, 2020
- 1 min read

राजौरी। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना के छह जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सेना अस्पताल राजौरी पहुंचाया गया है। साथ ही इस बीच भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।























































































Comments