ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जयन्ती का घर मे पूजन किया
- anwar hassan

- Apr 27, 2020
- 1 min read
झालावाड़ 25 अप्रेल। राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जयन्ती प्रदेश महामंत्री मनीष शुक्ला के नेतृत्व में मनाई गई, जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बतायाकि परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर घर मे दीप दान कार्यक्रम हुआ सुबह घर-घर मे पूजन अर्चना, फरसा पूजन हुआ। ब्राह्मण महासभा द्वारा इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार घर घर मे दूरी बनाकर परशुराम जयंती का कार्यक्रम हुआ। युवा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री विवेक दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा द्वारा मास्क वितरण किया गया। महिला मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, महिलाप्रदेश प्रचार मंत्री संध्या शर्मा द्वारा महिला मंडल द्वारा घर घर मे रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे प्रथम स्थान विनीता शर्मा, द्वितीय पुष्पलता दुबे, तृतीय रीटा शर्मा, सांत्वना पुरस्कार सुनीता जोशी को चुना गया। पुरुस्कार वितरण लोक डाउन बाद किया जाएगा।























































































Comments