top of page

महाराष्ट्र में कोरोना गंभीर स्थिति में पहुंचा 2 दिन में 100 मरीजों की वृद्धि

: नई दिल्ली।

महाराष्ट्र में बुधवार को ही बुरी खबर आई। यहां अब तक कोरोनावायरस से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ताजा मामला दो संक्रमितों की मौत का है। महाराष्ट्र में बुधवार को 18 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए। इसी के साथ अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320 तक पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को संक्रमितों की संख्या में 82 का इजाफा हुआ था, जो अब तक किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र में पहले 100 केस सामने आने में जहां 15 दिन का समय लगा था, वहीं 200 से 300 तक पहुंचने में सिर्फ दो दिन का ही समय लगा है।

ree

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों के मामले अब तक 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मंगलवार को यूपी में संक्रमितों की कुल संख्या 103 पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा मामले नोएडा से हैं। अधिकारियों की नई चिंता नोएडा की एक फर्म को लेकर है, जहां कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद अब उनके संपर्क में आए लोगों के टेस्ट भी पॉजिटिव आ रहे हैं। मंगलवार को इस फर्म से जुड़े एक व्यक्ति के बरेली में रहने वाले परिवार के 5 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।


अब तक नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित इसी फर्म से प्रत्यक्ष और परोक्ष रुप से जुड़े 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी में कुछ ब्रिटिश मूल के लोग ऑडिट के लिए पहुंचे थे। हालांकि, कंपनी ने इसकी जानकारी प्रशासन से छिपाए रखी। पुलिस ने कंपनी पर आईपीसी और एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत महामारी फैलाने का केस दर्ज किया है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page