राज्य के 323 औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के संचालन की राह प्रशस्त
- anwar hassan

- Apr 27, 2020
- 1 min read

जयपुर। जयपुर जिले के सभी 43 औद्योगिक क्षेत्रों सहित प्रदेश के 323 औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों के संचालन की राह प्रशस्त हो गई है। प्रदेश में अब केवल 17 औद्योगिक क्षेत्रों को कफ्र्यूग्रस्त या अन्य सुरक्षा कारणों से अभी गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 43 औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की निर्धारित मापदण्डों की पालना करते हुए काम शुरु करने की अनुमति प्रदान की है। जोधपुर नगर निगम क्षेत्र के 13 औद्योगिक क्षेत्रों को अनुमति दी है। इसके साथ ही जोधपुर के सभी औद्योगिक क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों के लिए खुल गए हैं। टोंक में भी अनुमति दे दी गई है। जयपुर जिले में विशेष आर्थिक क्षेत्रों सेज, निर्यातोन्मुखी इकाइयों, फूड पार्कों, निजी पार्क और मसाला पार्क को भी अनुमति दे दी गई है। जोधपुर में 70 इकाइयों ने अनुमति प्राप्त कर ली है। उन्होंने बताया कि उद्यमियों की मांग व सुविधा को देखते हुए ई पास व्यवस्था में अब 3 मई तक ऑफलाईन पास जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पहले यह सुविधा 26 अप्रैल तक ही थी। इसी तरह श्रम विभाग ने आदेश जारी कर श्रमिकों से 8 के स्थान पर 12 घंटे काम करवाने की अनुमति दे दी है। राज्य में सभी जिलों में बड़ी इकाइयों द्वारा भी काम शुरु करने में रुचि दिखाई जा रही है और कई इकाइयों ने तो उत्पादन आरंभ भी कर दिया है।























































































Comments