top of page

राज्य में 24 जिलों तक फैला कोरोना झालावाड़ में सात पॉजिटिव निकले


ree

राजस्थान में 43 नए मामले सामने आए हैं। बांसवाड़ा में 2, जयपुर में 11, जैसलमेर में 5, झुंझुनू में 7, जोधपुर में 3, टोंक में 7, झालावाड़ में 7 और बाड़मेर 1 मामले की पुष्टि हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 388 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,734 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,095 लोगों का इलाज जारी है। 473 लोग ठीक हो गए हैं और 166 लोगों की मौत हो गई है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page