top of page

लॉकडाउन ने बिगाड़ा आम का जायका


ree

गत वर्ष मुहाना मंडी में सफेदा आम के थोक भाव इन्हीं दिनों में &0 से 40 रुपए प्रति किलो थे, जो कि वर्तमान में 45 से 55 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। यही आम खुदरा में 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। मुहाना मंडी के कारोबारी नवलकिशोर अग्रवाल ने बताया कि हापुस आम भी इस बार 120 से 160 रुपए किलो थोक में बिक रहा है। पिछले साल इसके भाव 80 से 120 रुपए प्रति किलो थे। ऐसे बिगड़ रही स्थिति... आम के उत्पादन में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। पिछले साल देश में 1 करोड़ 75 लाख टन आम की पैदावार हुई थी। इस बार लॉकडाउन के कारण आम की पैदावार पर असर पड़ा है। फल व सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने कहा कि लॉकडाउन की बंदिशों ने इस साल आम उत्पादक किसानों का जायका बिगाड़ दिया है। डोमेस्टिक मार्केट की सप्लाई चेन टूट गई है। वर्तमान में इससे सबसे Óयादा प्रभावित राÓय हैं आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं, जहां आम अब तैयार है लेकिन उसकी बिक्री नहीं हो पा रही। वजह है कोरोना।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page