top of page

सोनिया गांधी पर टिप्पणी से आक्रोशित नजर आए कांग्रेसी


ree

बूंदी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ न्यूज चैनल पर एंकर अर्णव गोस्वामी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जिले के कांग्रेसजनों में रोष है। शुक्रवार को केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पुलिस थानों में कांग्रेसजनों ने अर्णव गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सौंपी।  केशवरायपाटन पुलिस थाने में पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, जितेन्द्र मलिक गांधी, कांग्रेस नेता हफीज शेख, देवकिशन मीणा, सलीम ने थानाधिकारी को रिपोर्ट दी। बोयत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर न्यूज एंकर गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि अर्णव गोस्वामी द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय सोनिया गांधी पर न्यूज चैनल पर सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणी की गयी है।   इसी तरह कापरेन थाने में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल शर्मा, एडवोकेट मनीष अग्रवाल, कांग्रेस नेता विजयबहादुर सिंह, रमेश सैन, बनवारी सुमन ने, देहीखेड़ा थाने में कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन अशोक मीणा ने, लाखेरी थाने में कांग्रेस अध्यक्ष सीएम पंचोली, जिला कांग्रेस महामंत्री जगदीश पारेता, विशाल पंचोली, विपिन शर्मा, राजेन्द्र सैनी, इन्द्रगढ़ थाने में कांग्रेस नेता भौतिक सुवालका, वसीम खान, राकेश गौड़, सोहेल खान, करवर थाने में कांग्रेस नेता रफीक मुगल, मोहन नागर, गोपाल नागर, रामदेव ने, गैण्डोली थाने में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पवन सोनी, दुर्गाशंकर गोचर, छीतर जैन, बूंदी महिला कांंग्रेस शहर अध्यक्ष ममता जैन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page