सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा पुलिस पर पथराव अनेक घायल
- pradeep jain

- Apr 28, 2020
- 1 min read

सूरत, 28 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है, वहीं लॉकडाउन से शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह सूरत के डिंडोली इलाके में दूसरे राज्यों के तमाम मजदूर अपने घर-गांव जाने के लिए सड़कों पर आ गए। पुलिस के विरोध करने पर प्रवासी मजदूरों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाया-बुझाया है।
सूरत के खजोद गांव में तैयार की जा रही एशिया की सबसे बड़ी डायमंड बुर्स ड्रीम परियोजना के श्रमिक मंगलवार काे हड़ताल पर चले गए और ये सभी घर जाने की मांग को लेकर सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने सुरक्षा कार्यालय केबिन सहित अन्य सामानों की जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों में प्रबंधनकर्ता और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश था। दरअसल, प्रवासी मजदूरों के हड़ताल पर जाने पर प्रबंधन और ठेकेदार स्थानीय मजदूरों को लाकर काम कराने का प्रयास कर रहे थे। इस बात को लेकर दूसरे राज्यों के मजदूर हंगाम करने लगे और उन्होंने स्थानीय मजदूरों को खदेड़ दिया। बाद में प्रवासी मजदूरों ने घर जाने की मांग करनी शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल अब भी घटनास्थल पर तैनात है।























































































Comments