top of page

सहेली के घर से 57 लाख रुपये चुराए


ree

दिल्ली के हौज काजी इलाके में 36 वर्षीय एक महिला को अपनी सहेली की मां के घर से दो बार में 57 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने महिला के दो भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके साथ उसने लूट की रकम साझा की थी। आरोपियों की पहचान प्रताप नगर निवासी पूजा और उसके भाइयों सीताराम बाजार निवासी वरुण (29) और अमित डाबर (40) के रूप में हुई है।


मध्य दिल्ली के सीताराम बाजार की रहने वाली 65 वर्षीय महिला पुष्पा की शिकायत पर 29 जून को हौज काजी थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुष्पा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने 2015 में 1.5 करोड़ रुपये में संयुक्त स्वामित्व वाली एक जमीन बेची थी। उन्होंने कहा कि जमीन बिकने के बाद उन्हें अपने हिस्से के रूप में 80 लाख रुपये मिले थे, जो उन्होंने अपने घर में ही रख लिए थे।

पीड़िता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उसके पैसे कैसे गायब हुए, लेकिन उन्हें अपनी बेटी की दोस्त पूजा के इसमें शामिल होने का संदेह है। पुष्पा के संदेह पर पूजा से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

 
 
 

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page