top of page

2008 IPL में क्यों दिल्ली डेयरडेविल्स ने नहीं खरीदा था विराट को


ree

2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन खेला गया था। पहली बार आईपीएल ऑक्शन भी 2008 में ही हुआ था। उसी साल दिल्ली के युवा क्रिकेटर विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। नीलामी में उस अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शामिल थे। दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 2008 में विराट कोहली पर दांव नहीं लगाया था। पूर्व आईपीएल सीओओ सुंदर रमन ने बताया है कि क्यों दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली को नहीं खरीदा था। अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के बाद से विराट कोहली को लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। विराट की बल्लेबाजी की काफी तारीफ हो रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि दिल्ली डेयरडेविल्स विराट को खरीदेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने विराट पर दांव लगाया और 13 साल से विराट इसी फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए हैं। पॉडकास्ट 22 में गौरव कपूर से बातचीत के दौरान रमन ने बताया कि क्यों दिल्ली डेयरडेविल्स ने प्रदीप सांगवान को खरीदा था और विराट कोहली पर दांव नहीं लगाया था।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page