top of page

होम ग्राउंड पर गांगुली से बेहतर कप्तान थे धोनी


जब भी भारतीय परिस्थितियों में टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन की बात होती है तो सौरव गांगुली का नाम जेहन में सबसे पहले आता है। 2001 की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गांगुली के नेतृत्व में सीरीज भारतीय टीम के क्रिकेट युग को एक बार फिर से परिभाषित करने वाली साबित  हुई थी। स्टीव वॉ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया लगातार 16 मैचों में अपराजित रहा था। ऐसे में अधिकांश लोगों को लग रहा था कि गांगुली के लिए टीम ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल होगा, लेकिन भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। 

गांगुली के बाद महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का भी टेस्ट क्रिकेट जीत में अच्छा रिकॉर्ड रहा। फिलहाल भारत अपने घर पर लगातार 12 सीरीज जीत चुका है। भारत की घर में टेस्ट सीरीज में अंतिम हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ थी। धोनी उस समय कप्तान थे। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि घरेलू पिचों पर किस कप्तान का टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा प्रभाव रहा -गांगुली या धोनी? इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने दिया है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page