20 साल पहले मिस इंडिया बनी थी प्रियंका
- anwar hassan
- Jul 24, 2020
- 1 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुनर का जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। प्रियंका ने अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन दिन को याद किया जब उन्होंने मिस इंडिया का ताज पहनकर अपने करियार की शुरुआत की थी।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने मिस इंडिया बनने का फुटेज देखते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सबकुछ 2000 में हुए फेमिना मिस इंडिया पैजेंट के साथ शुरू हुआ था। फुटेज देखते हुए वह कहती हैं, ''ये मैंने क्या पहना है? मेरे सिर पर ये कांटों सा डिजाइन वाला ताज क्या है? क्या मैं खुद को यीशु समझ रही थी।''
Comments