top of page

भोजपुरी फेम रानी चटर्जी ने दर्ज करवाया हैरेसमेंट का मामला


भोजपुरी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी की एक्स कंटेस्टेंट रानी चटर्जी ने डिप्रेशन के बारे में खुद से जुड़ी कुछ गंभीर बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर डिप्रेशन का शिकार होने का जिम्मेदार धनंजय सिंह नामक शख्स को बताया था। अपनी पोस्ट में रानी ने खुलेआम सुसाइड करने की भी धमकी दी थी। अब अपडेट खबर आ रही है कि रानी चटर्जी ने हैरेसमेंट करने वाले उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी रानी ने अपने सोशल पोस्ट से दी है। 

एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने आज धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर करा दी है। पुलिस ने हम दोनों को थाने बुलाया था और वहीं पर मेरे सामने फेसबुक पर किए जाने वाले कई पोस्ट को लेकर पूछताछ की थी।

Comentarios


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page