36 साल की हुईं लाफ्टर क्वीन भारती सिंह
- Rajesh Jain
- Jul 3, 2020
- 1 min read

कॉमेडियन भारती सिंह अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। आज पूरा देश उन्हें जानता है। आलीशान जिंदगी जीने वाली भारती का बचपन बड़ी कठिनाइयों से गुजरा है। आज हम आपको भारती के इस खास दिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। भारती ने बचपन से ही परेशानियों का सामना किया है। भारती ने इतिहास से एमए किया है। भारती को स्कूल समय से ही तीरंदाजी और शूटिंग का शौक था। उन्हें शूटिंग में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।
भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर में हुआ था। महज 2 साल की थी तब भारती के सिर से पिता का साया उठ गया। भारती के पिता नेपाली थे और मां पंजाबी। भारती के पिता के गुजर जाने के बाद मां ने बहुत मेहनत से अपने तीनों बच्चों को पाला। एक इंटरव्यू के दौरान भारती का कहना था कि वो मन्नत वाला बच्चा नहीं थी। भारती ने बताया था कि आर्थिक हालत काफी खराब थी, इसलिए उनकी मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी, लेकिन आज उन्हें इसी बेटी पर गर्व है।
भारती ने करियर की शरुआत 2005 के द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की। आज भारती ने अपनी मेहनत से सफलता को छू लिया है। आज भारती एक शो की फीस 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं। भारती कॉमिडी सर्कस, झलक दिखला जा,नच बलिये, इंडियाज गॉट टैलंट,डांस दीवाने,खतरों के खिलाड़ी और कपिल शर्मा शो आदि में नजर आ चुकी है। साल 2018 में भारती ने हर्ष लिम्बाचिया से शादी की है। भारती अपने पति से सात साल बड़ी हैं ।
Comments