प्रियंका चोपड़ा की इतनी सस्ती ड्रेस कि आप कहेंगे 'ये तो हम भी ले सकते हैं'
- anwar hassan
- Jul 18, 2020
- 1 min read

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी हद से ज्यादा महंगी ड्रेसेस, शूज आदि से लोगों को हैरान करती रहती हैं। हालांकि, यह बाला ट्रू फैशन लवर की तरह छोटे ब्रैंड्स के कपड़े पहनने से भी हिचकिचाती नहीं है। अगर उन्हें कोई ड्रेस पसंद आती है और वह उन पर अच्छी दिखती है, तब चाहे वह सस्ती या फिर बहुत बड़े ब्रैंड की न भी हो, तब भी ये बाला उसे खरीद लेती है। ऐसी ही एक सस्ती ड्रेस में पीसी को तब स्पॉट किया गया था, जब वह अपने पति के साथ पैरिस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं।कीमत
रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस Aritzia ब्रैंड की थी। यह एक अपस्केल रिटेल ब्रैंड है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए कपड़े बनाता है। प्रियंका की स्लिप ऑन ड्रेस की कीमत 40 अमेरिकी डॉलर बताई जाती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 3000 रुपये होती है। यह ऐसा अमाउंट है, जिसे शायद कॉलेज गोइंग गर्ल्स भी अफोर्ड कर सकती हैं।
Comments