top of page

प्रियंका को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे निक जोनस...


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज का दिन प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास होता है क्योंकि 18 जुलाई को उनका जन्म हुआ था। आज वह फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इस खास मौके पर प्रियंका और निक की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा और निज जोनस की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नही हैं। ऐसा माना जाता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से हुई थी, जहां पर दोनों को पहली बार साथ देखा गया था, लेकिन इससे पहले ही निक, प्रियंका को अपना दिल दे बैठे थे। दरअसल, निक ने प्रियंका को पहली बार 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में देखा था और फिद हो गए थे।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page