top of page

सनी लियोन अमेरिका गई


लॉकडाउन(Lockdown) के दौरान मई महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन(Sunny Leone) अपने पति डेनियल वेबर(Daniel Weber) और तीनों बच्चों निशा(Nisha), अशर(Asher) और नोआ(Noah) के साथ मुंबई छोड़कर अमेरिका के लॉस एंजेलिस(Los Angeles) में रहने चली गई थीं। सन्नी को अपने बच्चों के लिए मुंबई शहर से ज्यादा सुरऋति अपना लॉस एंजेलिस वाला घर लगा था।



अब एक इंटरव्यू में सनी ने खुलासा किया है कि वह अपना मुंबई वाला घर नहीं छोड़ना चाहती हैं, और जल्द से जल्द वापिस लौटना चाहती हैं।हाल ही में सन्नी ने एक इंटरव्यू में इंडिया छोड़कर अमेरिका रहने जाने की वजह का खुलासा किया है।



सनी ने कहा कि “व्यक्तिगत रूप से, मुंबई छोड़कर जाते वक्त में दुखी थी, और मुझ पर भरोसा कीजिए मैं नहीं जाना चाहती थी, इसलिए मुझे यहां आने का फैसला लेने में इतना वक्त लगा। हांलाकि, इस वक्त हमारे लिए डैनियल की मां और उनके परिवार के साथ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण था। बाकि सभी की तरह वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे।“ इसी के साथ सनी ने वापिस इंडिया लौटने के प्लान के बारे में बात की। सनी ने कहा कि वह जल्द से जल्द वापिस अपने मुंबई वाले घर में लौटना चाहती हैं। हांलाकि इसके लिए उन्हें इंटरनैशनल फ्लाइट्स के खुलने का इंतज़ार करना होगा।

Comentarios


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page